Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

7 फिट लंबा अजगर देख सड़क में लगी जाम

कोरबा : जिला अंतर्गत शारदा विहार फाटक के पास देर रात यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी, जब 7 फीट लंबा अजगर रोड पार करने लगा। फिर दोनों तरफ के गाड़ियों की लाइन लग गई।

इस मामले पर कुछ लोगों ने स्नेक रेस्क्यू टीम को जानकारी दी और रेस्क्यू टीम  ने बिना देरी किए अजगर का सफल रेस्क्यू किया गया। मामले की स्थिति को देखते हुए कुछ लोगों ने जितेन्द्र सारथी को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने तत्काल अपने टीम के सदस्यों को रवाना कर दिया।

जानकारी के मुताबिक भीड़ को नियंत्रित करते हुए टीम ने बीना देरी किए अजगर का सफल रेस्क्यू किया गया। कोरबा शहर के व्यस्ततम सड़क पर अजगर को देखकर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनने लग गई थी, फिर लोग गाड़ी रोककर नजारा देखने लगे।

Exit mobile version