Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अंतरार्ज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्त में, 5 लाख के अवैध गांजा बरामद

कोंडागांव/बोरगांव : दिनांक 12 जून से 26। जून तक शासन द्वारा नशीले दवाओं, मादक पदार्थ के दुरूपयोग, तस्करी एवं दुष्प्रभाव पर जागरूकता के लिए विभिन्न कायर्क्रम अभियान नशामुक्त भरत के सपने को साकार करने के लिए ‘‘नशे से आजादी पखवाड़ा‘‘ आयोजित करने निदेर्शित किया गया।

इसी क्रम जिला कोण्डागांव अंतगर्त राष्ट्रीय राजमार्ग से होने वाली अवैध मादक पदार्थ के तस्करी पर कायर्वाही हेतु कोण्डागांव पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निदेर्शन में सूचना तंत्र तैयार कर नजर रखी जा रही थी। जो दिनांक 23 जून गुरुवार को मुखबीर की सूचना पर थाना फरसगांव क्षेत्रांतगर्त फरसगांव से बोरगांव के मध्य स्थित शिव मंदिर के पास एक गोल्डन रंग की हुण्डई सेन्ट्रो कार क्र. सी.जी. 10 जेड.डी. 3880 को संदेह के आधार पर नाकेबंदी कर रोका गया।

उक्त वाहन को रूकवाने के दौरान चालक द्वारा वाहन किनारे करते समय चालक वाहन से उतर कर तेजी से जंगल में भाग निकला जिसे पुलिस स्टाफ द्वारा तत्काल पिछ करते हुये जंगल में पतातलाश किया गया किन्तु उक्त आरोपी जंगल पहाड़ी का आड़ लेकर मौके से फरार होने में सफल हो गया। चालक के साथ वाहन में बैठे सहयात्री को मौके पर हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिया गया व्यक्ति तेलगू भाषी होने से कायर्वाही में द्विभाषिये का उपयोग किया गया।

आरोपी से नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम शीशा बोलदास पिता एस0 मोंगला जाति पोरजा उम्र 42 साल निवासी ग्रांम लबरू तहसील मुन्चिंगपुट का रहने वाला बताया गया। फरार आरोपी का नाम पुछने पर हिरासत में लिये गये व्यक्ति द्वारा बहादुर बताया गया। मौके पर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में उपरोक्त वाहन की विधीवत् तलाशी लिये जाने पर वाहन के पीछे डिक्की में भुरे रंग के सेलो टेप से पैक किया गया गांजा।

जैसा अवैध मादक पदाथर् का 25 पैकेट बरामद हुआ जिसका विधिवत् तौल किये जाने पर 107.130 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से बरामद उक्त मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में प्रयुक्त वाहन हुण्डई की सेन्ट्रो कार क्रमांक सी.जी. 10 जेड.डी. 3880 को वजह सबूत में जप्त किया कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल की जा रही है। प्रकरण में थाना फरसगांव में 69/2022 धारा 20(ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

उपरोक्त कायर्वाही में एसडीओपी फरसगांव मणीशंकर चंद्रा, निरीक्षक भापेन्द्र साहू थाना प्रभारी, उपनिरी. प्रमोद कतलम, प्रहलाद यादव, स.उ.नि. किशोर प्रजापति, प्र.आर. सलीम तिग्गा, आर. कृष्णा साहू, आर. कृष्णा सोनवानी, आर. कृष्णा सेठिया, आर. धनी राम सलाम, स.आर. किरण नेताम एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी का नाम: (1) शीश बोलदास पिता एस. मोंगला जाति पोरजा उम्र 42  साल सा. ग्राम लबरू तहसील मुन्चिंगपुट थाना मुन्चिंगपुट जिला विषाखापट्नम आन्ध्रप्रदेश

(2) आरोपी कार क्रमांक सी.जी. 10 जेड.डी. 3880 का चालक बहादुर।

जप्त संपत्ती : –

(01) बरामद गांजा गांजा जैसा मादक पदार्थ 107.130 कि.ग्रा. किमती 05 लाख रूपये।

(02) घटना में प्रयुक्त वाहन हुण्डई की सेन्ट्रो कार क्रमांक सी.जी. 10 जेड.डी. 3880 किमती 03 लाख रूपये।

Exit mobile version