Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

केरावाही में हुवा संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव

माकड़ी : संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन ग्राम केरावाही के शा. उ. मा. वि. विद्यालय मे बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे केरावाही के सरपंच राजकुमार मरकाम विशेष अतिथि मे संतोषी नेताम जनपद पंचायत सदस्य तथा भानु ठाकुर पंच ग्राम पंचायत शामपुर एवं विशेष अतिथि के रूप मे पधारे शामपुर जोन के जोन प्रभारी अमिताभ मिश्रा कार्यक्रम कि अध्यक्षता बी. आर.गोटा प्राचार्य शा. उ. मा. विद्यालय केरावाही एवं संकुल केरावाही के संकुल समन्वयक मानस कुमार मंडावी

मांझीबोरण्ड के संकुल समन्वयक रमेश कुमार के द्वारा किया गया सर्वप्रथम माँ सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । कक्षा 1 ली,6 वीं एवं 9 वीं के बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर निःशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण किया गया इस कार्यक्रम मे संकुल केरावाही एवं संकुल मांझीबोरण्ड के शिक्षक /शिक्षिकाए उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन चौखट सिंह चंद्रवंशी के द्वारा किया गया विशेष रूप से संतोष सिंह एवं मनोज कुमार पटेल व्याख्याता शा.उ. मा. विद्यालय केरावाही द्वारा भी विशेष सहयोग प्रदान किया गया। बी. आर.गोटा सर द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई l

भानु ठाकुर

Exit mobile version