Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ससुराल जाने के लिए निकले युवक की मिली लाश, जानिए पूरा मामला !

राजनांदगांव : मोहला इलाके के बिरझुटोला गांव में 30 साल के युवक का शव खेत में मिला है। युवक की पहचान ग्राम ओरछे निवासी संजीव कुमार सलामे के रूप में हुई है। हत्या के इस मामले में मृतक की पत्नी और कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। मोहला पुलिस ने रविवार के दिन तक यह मामला सुलझा लेने का दावा किया है। मोहला पुलिस ने यह बताया कि संजीव सलामे पांच दिन पहले अपने गांव से अपने ससुराल बोगाटोला जाने के लिए निकले थे।

लेकिन वह अपने घर नहीं लौट पाए। इसी बीच उनका शव बोगाटोला से एक किमी दूर ग्राम बिरझुटोला गांव के खेत में पाया गया। जिसकी सूचना पुलिस को आसपास के ग्रामीणों ने दी। संजीव के लापता होने के बाद भी उसके ससुराल वालो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि संजीव सलामे की हत्या की गई है। हत्या करके उसके लाश को खेत में फेंका गया है।

Exit mobile version