Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मिक्सर मशीन में दबने से चालक की हुई दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामला !

रायगढ़ :  चौथी रेल लाइन निर्माण कार्य में लगे मिक्सर मशीन वाहन के अचानक चालू होते ही वाहन चालक पर पहिया चढऩे से उसकी मृत्यु होने का मामला सामने आया है। यह घटना शहर से लगे किरोड़ीमल नगर का है। कोतरा रोड पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल सुबह करीब साढ़े 9 बजे किरोड़ीमल नगर के इस दुर्घटना से रोड में उस समय सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़े :- राज्य में अगले 5 दिनों तक बारिश-आंधी की संभावना

जब पटरी के किनारे मिक्सर मशीन वाहन के नीचे दबने से उसके चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। कोतरा रोड पुलिस थाना के प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सूर्यवंशी ने यह बताया कि किरोड़ीमल नगर में चौथी रेलवे लाइन का निर्माण किया जा रहा है। जिसमे मूलत: कोरबा जिले के कुसमुंडा के ठेकेदार राधेश्याम अग्रवाल के मातहत संतोष कुमार मिक्सर मशीन वाहन चलाने का काम करते हुए खरसिया में अस्थायी तौर पर रह रहे थे। सुबह पटरी के किनारे मिक्सर मशीन में सीमेंट, रेत और पानी डालकर रॉ-मटेरियल तैयार किया जा रहा था, तब यह घटना घटित हुई।

यह भी पढ़े :- दीदियों का हुआ सम्मान, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम साय ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित

इस दौरान मिक्सर मशीन वाहन अचानक चालू हो गया। वहीं, मिक्सर मशीन के पास खड़ा संतोष कुमार कुछ कर पाता, जिसके पहले उसके वाहन के पहिए के तले कुचले जाने से चालक की ही जान चली गई। पहले पहल तो मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई, लेकिन पुलिस जब रक्तरंजित मृतदेह को लेकर जिला हॉस्पिटल पहुंची तो उसके पर्स से मिले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से संतोष कुमार के तौर पर उसकी पहचान हुई है।

यह भी पढ़े :- मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ हुई बारिश

Exit mobile version