Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गली में घूम रहे दो हांथी, लोगों में डर का माहौल जानिए पूरा मामला !

बालौद : सिमटते जंगल और बढ़ते आबादी इलाके से जंगली जानवरों का रहवासी इलाकों में आना धीरे-धीरे आम होता जा रहा है। ऐसा ही वाकया आज सुबह पौ फटने से पहले दल्लीराजहरा में देखने को मिला है, जहां दो दंतैल हाथी रहवासी इलाके में पहुंच गए। उस रास्ते से जा रहे राहगीर समय पर वहा से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। यह घटना आज सुबह 4 बजकर 44 मिनट की है, जब नगर के घोड़ा मंदिर के पास दो दंतैल हाथी देखे गए। दतैल हाथी के आने से पहले तीन राहगीर उस रास्ते से जा रहे थे।

 

 

थोडी दूर चले ही थे कि दंतैल को देखकर तीनों ने अपनी जान बचाई. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देखकर राहगीरों की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उस क्षेत्र में मंडरा रहे हाथियों की दल की वजह से वन विभाग ने दल्लीराजहरा समेत दर्जनभर गांवों में अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने हाथियों की मौजूदगी होने के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्हें अपने घर से बाहर न निकलने और किसी भी पारी परिस्थिति में हाथी के नजदीक न जाने की चेतावनी भी दी गई है।

Exit mobile version