Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

साप के काटने से महिला की हुई मौत, जानिए पूरा मामला !

धमतरी : छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में एक बुजुर्ग महिला को सांप के काटने से मृत्यु हो गई। महिला रात को बरामदे में सो रही थी। आधी रात को अचानक एक जहरीले सांप ने महिला को काट लिया। सांप के काटने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो तुरंत महिला को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला की मृत्यु हो गयी।

 

 

हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। यह मामला दुगली पुलिस थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ग्राम जबर्रा की बुजुर्ग खमरीन कमार खाना खाकर घर के बरामदे में अकेली जमीन पर सोई हुई थी। जिस दौरान आधी रात जहरीले सांप ने महिला के दाएं हाथ में काट लिया। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया है।

Exit mobile version