Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सल्फी पेड़ से गिरने पर हुई युवक की मौत, जानिए पूरा मामला !

कोण्डागांव : जिले के बायनार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेगागोंदी गांव में सल्फी पेड़ से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक कोहकड़ी लाउड़पारा निवासी 33 वर्षीय ऊषाउ कोर्राम पिता सोनाधर कोर्राम है। मिली जानकारी के मुताबिक, ऊषाउ कोर्राम अपने पड़ोसी गांव रेगागोंदी गया था, जहां वह सल्फी उतारने के लिए एक पेड़ पर चढ़ा था। सल्फी निकालते समय उसका पैर अचानक फिसला, जिससे वह करीब 30 फीट ऊंचे पेड़ से नीचे गिर गया। 30 फीट ऊंचे पेड़ से गिरने के कारण उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही बायनार पुलिस थाना मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही करते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version