Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

एक जिले में दो बड़े हादसे होने पर हुई 3 लोगों की मौत, जानिए पूरा मामला !

रायगढ़ : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मृत्यु हो गई। जिसमें तेज रफ्तार बाइक नियंत्रित से बाहर होकर पेड़ से जाकर टकरा गई, तो दूसरे केस में एक बाइक चालक ने सामने से आ रही बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिस घटना के बाद संबंधित पुलिस आगे की जांच में जूट गई है। पहली घटना धरमजयगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की है। जिसमें खड़गांव का निवासी नवरत्न राठिया 30 वर्षीय अपने परिचित ग्राम बायसी निवासी कमलेश राठिया 17 साल के साथ धरमजयगढ़ से खरसिया रोड पर किसी निजी काम से जा रहा था।

तभी तपन ढाबा के आगे वाले मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सड़क से उतर गई और जामुन के पेड़ से जबरदस्त ढंग से जाकर टकरा गई। जिससे दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोट आयी और खून निकलने लगा। कुछ ही देर में दोनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद जब पूरे मामले की जानकारी आसपास के लोगों को पता चली, तो भरी मात्रा में ग्रामीण वहां इक्ट्ठा हो गए और इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस शीघ्र मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा गया।

Exit mobile version