Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मवेशी बेचने निकले 2 युवकों कि लात-घूंसे से की पिटाई, जानिए पूरा मामला !

बिलाषपुर : गौ-रक्षकों ने 2 युवकों की लाठी-डंडे और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में दोनों युवक मवेशी बेचने के लिए बाजार जा रहे थे। गौ-रक्षकों ने मवेशी तस्करी का आरोप लगाकर उनके बैलों के गले में बंधी रस्सी को खोल दिया। अब पुलिस ने शिकायत पर हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना बिल्हा पुलिस थाना क्षेत्र की है। दरअसल, सोमवार के दिन मुंगेली जिले के जरहागांव के बिरगहनी निवासी वीरेंद्र बारमते अपने साथी के साथ 11 मवेशियों को लेकर बाजार जा रहा था।

यह भी पढ़े :- खूंखार तेंदुए ने किया एक युवक पर हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

गौ-रक्षा दल के युवकों ने बिल्हा क्षेत्र के नवागांव के पास उन्हें पकड़ लिया। युवकों ने उन्हें घेर कर मवेशियों के गले में बंधे रस्सी को खोलकर उन्हें मुक्त करा दिया। जिसके बाद उन्होंने मिलकर दोनों युवकों की पिटाई करनी शुरू कर दी। लाठी-डंडे से लैस युवक उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ पिटाई करते रहे। जिस दौरान युवक उनसे माफी मांगते रहे। वहीं, गौ-रक्षक युवक उनके ऊपर लात-घूंसे बरसाते रहे।

यह भी पढ़े :- मिक्सर मशीन में दबने से चालक की हुई दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामला !

इस पिटाई का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में युवक और युवती मिलकर गौ तस्करी करने का आरोप लगाकर दो युवकों पर लाठी-डंडे और लात-घूंसे से उन्हें पिटते दिख रहे हैं। वहीं, युवक अपने आप को बेकसूर बताकर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। युवक बोल रहे हैं कि वो गौ-तस्कर नहीं है। इसके बाद भी युवक और युवती ने उसकी बात ना सुनी और बेरहमी से उनकी पिटाई करते रहे।

यह भी पढ़े :- दीदियों का हुआ सम्मान, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम साय ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित

Exit mobile version