Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

किसान के घर में लगी भीषण आग, क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल, जलकर खाक हुआ घर, जानिए पूरा मामला !

बालोद : गुंडरदेही पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पसौद में आज शाम को एक घर में अचानक आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग से घर में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। जानकारी के अनुसार, इस घटना के समय घर के लोग धान काटने के लिए खेत गए हुए थे। यह घटना शाम लगभग 4 बजे की है। इस घटना की सूचना मिलने पर शाम 6 बजे फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर वहां पहुंची, तब तक पूरा घर जलकर खाक हो गया था। घर में आग लगने का कारण अज्ञात है, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकरी के अनुसार, पसौद गांव के किसान तोरण साहू के मकान में शाम 4 बजे आग लगी थी। इस घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोग वहां इकट्ठे हुए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि पूरा घर और लाखों का समान जलकर राख हो गया। इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक घर जलकर खाक हो गया था। हल्दी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की शुरूआत  कर दी है. गनीमत रहा कि घटना के समय घर के लोग धान कटाई करने के लिए गए हुए थे वरना इस घटना में जनहानि भी हो सकती थी।

Exit mobile version