Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

एक जिले में दो बड़े हादसे होने से हुई 3 लोगों की मौत, जानिए पूरा मामला !

रायग़ढ़ : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। जिसमें तेज रफ्तार नियंत्रित के बहार बाइक पेड़ से जाकर टकरा गई, वही दूसरे केस में एक बाइक चालक ने सामने से आ रही बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस घटना के बाद संबंधित पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जूट गई है। पहली घटना धरमजयगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की है। जिसमें खड़गांव का निवासी नवरत्न राठिया 30 साल अपने परिचित ग्राम बायसी निवासी कमलेश राठिया 17 साल के साथ धरमजयगढ़ से खरसिया रोड से किसी काम से जा रहा था।

तभी तपन ढाबा के आगे वाले मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सड़क से उतर गई और जामुन के पेड़ से जबरदस्त ढंग से  जाकर टकरा गई। दुर्घटना में दोनों युवकों के सिर पर गंभीर रूप से चोट आयी और खून निकलने लगा। कुछ ही देर बाद दोनों युवकों की मौके पर मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद जब मामले की जानकारी आसपास के लोगों को मिली, तो काफी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल में इक्ट्ठा हो गए और इस मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया।

Exit mobile version