Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जाने आरती करने का सही तरीका

हिन्दू धर्म ; में देवी देवता की विधिवत पूजा करने का काफी महत्व है। मान्यता है कि पूजा करने से मन में शांति के साथ- साथ  आत्मा की तृप्ति मिलती है। इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है। देवी देवता की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पूजा के बाद आरती जरूर करना चाहिए। बिना आरती किए पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। ग्रंथों और पुराणों में आरती से जुड़े कई नियम बताए गए हैं कि किस दिशा में दीपक रखें और कैसे करें आरती। आइए जानते हैं की देवी देवता की आरती करने का सही तरीका।
बता दे की  शास्त्रों के अनुसार, सबसे पहले भगवान के चरणों का चार बार, नाभि के दो बार, मुख की ओर एक बार और फिर सिर से लेकर चरणों तक सात बार आरती की जाती है। इस तरह आरती कुल 14 बार करनी चाहिए।कितने दीपक के आरती करना शुभशास्त्रों के अनुसार, देवी देवता की आरती के लिए दीपक हमेशा पंचमुखी या फिर सप्तमुखी ही जलाना चाहिए।
Exit mobile version