Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सड़क दुर्घटना में पिता और 10 वर्षीय बेटी की मृत्यु, जानिए पूरा मामला !

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ राज्य के कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मंगलवार के दिन दोपहर को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पिता और उसकी 10 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए है। यह हादसा फरसगांव पुलिस थाना क्षेत्र के माझीआठगांव के पास दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ है। यह बताया जा रहा कि हादसा सड़क खराब होने के के कारण हुआ है।

 

जानकारी के मुताबिक, जीवन नेताम अपनी बेटी अंबिका नेताम (10), पत्नी हिमानी नेताम और रिश्तेदार रजनती के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से फरसगांव से केशकाल की ओर जा रहे थे। इसी बीच माझीआठगांव के पास सड़क पर गड्ढा होने के कारण उनकी बाइक  नियंत्रित से बाहर हो गई जिससे विपरीत दिशा से आ रही कार के साथ जब्बरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीवन नेताम और उनकी बेटी अंबिका नेताम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं हिमानी नेताम और रजनती गंभीर रूप से घायल हुए है।

 

जिन्हें शीघ्र 108 एंबुलेंस के जरिए कोंडागांव जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव थाना पुलिस वहां मौके पर पहुंची और दोनों लाश को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेजा गया। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने यह बताया कि इस मार्ग पर लंबे समय से सड़कों की हालत बेहद खराब है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होने की सम्भावना बनी रहती है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ही आज पिता और बेटी की मृत्यु हुई है।

Exit mobile version