Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जंगली सुअर के हमला करने से हुई एक ग्रामीण की मौत, जानिए पूरा मामला !

कोरबा : जिले के ग्राम फुलसरी में जोगिन जंगल में 56 वर्षीय बंधु राम कंवर पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। सुअर ने बंधु राम को घसीटते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही बंधु राम की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से इस क्षेत्र में जंगली सूअर, तेंदुए और अन्य वन्य प्राणियों की आवाजाही बढ़ती जा रही है। जिससे मवेशियों और फसलों को नुकसान हो रहा है। मानव पर हमले की यह पहली घटना है। लल्लवन परिक्षेत्र अधिकारी ने यह बताया कि, इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर वहा पहुंची।

पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। तत्काल 25 हजार कि मुआवजा राशि दी गई है। नियमानुसार, मृतक के परिवार को जल्द ही पूरी मुआवजा राशि दी जाएगी। श्याम पुलिस थाना प्रभारी महासिंह देव ध्रुव के मुताबिक, पुलिस टीम ने भी वहा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्ती दल बढ़ाने और कैमरा ट्रैप लगाने की भी योजना बनाई है। वन विभाग ने ग्रामीणों को भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version