Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शिवनाथ नदी में डूबने से हुई किशोर की मौत, जानिए पूरा मामला !

राजनांदगांव : शिवनाथ नदी में नहाते समय बालोद जिला के 15 वर्षीय नाबालिग की डूबने से मृत्यु हो गई। दुर्ग जिले से SDRF की टीम ने कई घंटो के रेस्क्यू के बाद उसका लाश बाहर निकाला गया। यह घटना डोंगरगांव पुलिस थाना क्षेत्र की है। जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने यह बताया कि, डोंगरगांव पुलिस से शनिवार के दिन सुबह सूचना मिलने के बाद गोताखोरों की टीम सांकर दाह गांव पहुंची। जहां डीप डाइविंग जवान राजकुमार यादव और नरोत्तम चंदेल पानी के अंदर डुबकी लगाकर लाश की खोज की शुरूआत की।

 

धनीराम यादव ने पूरी टीम को लीड किया। जिसके साथ ही ओंकार और भूपेंद्र सिंह ने रेस्क्यू ऑपरेशन को वोट से जारी रखा। तीन से चार घंटे की कड़ी मेहनत करने के पश्चात बच्चे का लाश नदी में मिला। लाश को बांधकर पानी से बाहर लाया गया। मृत बच्चे की पहचान देवकुमार चोरिया (15) निवासी ग्राम कोचेरा पुलिस थाना डौंडी लोहारा जिला बालोद के रूप में हुई है। SDRF की टीम ने लाश को पानी से बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद डोंगरगांव पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेजा दिया। पुलिस मर्ग कायम कर इस मामले की जांच कर रही है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Exit mobile version