Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

फूड पॉइजन से तबीयत बिगड़ने पर हुई एक किशोरी की मौत, जानिए पूरा मामला !

बालोद : बालोद में शादी समारोह का खाना खाने के पश्चात परिवार के लोगों की तबियत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चलते समय 15 साल की एक बच्ची की मृत्यु हो गई। वहीं मृतिका की दो बहन और दो बुआ को राजधानी रायपुर के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग बालोद नगर के आमापारा के निवासी हैं। मृतिका और अन्य 4 लोग भिलाई के रिसाली भाटा में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये थे। जहां सभी ने खाना भी खाया। कार्यक्रम से वापस लौटते समय ट्रेन में अचानक से सभी की तबियत ख़राब हो गई। आनन-फानन में सभी को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां एक बच्ची की मृत्यु हो गई।

Exit mobile version