CG 24 NEWS :- छत्तीसगढ़ में दसवीं बारहवी की बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो चुकी है और अब लोगों को रिजल्ट आने का इंतजार है ।
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई माह के मध्य में आ सकता है. छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से तारिख की घोषणा नहीं की गई है पर मई माह के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट आने की पूरी संभावना बताई जा रही है, इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड में 6 लाख 83 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है जो परीक्षा खत्म होने के बाद अब रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं ।
आपको बता दें परीक्षा समाप्त के तुरन्त बाद मार्च से ही कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया गया था, निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए प्रतिदिन केवल 40 प्रतियां ही शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए भेजी जा रही है और मूल्यांकनकर्ताओं को निष्पक्ष और उचित कॉपी चेकिंग के दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं,दिशा निर्देश को ध्यान में रखते हुए मॉडल उत्तर को सही ढंग से पढ़ने के लिए कहा गया है, इसके अलावा उन्हें स्टेप मार्किंग के लिए भी निर्देश दिया गया है. साथ ही शिक्षा विभाग ने सभी मूल्यांकनकर्ताओं को यह निर्देश दिया है कि अंकों की गणना में कोई गलती न हो इसका विशेष ध्यान रखें ।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वी. के. गोयल ने बताया कि 23 मार्च को परीक्षा खत्म हुई और हमने 27 मार्च को प्रथम दौर का मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया है, दूसरे दौर का मूल्यांकन कार्य मई के पहले सप्ताह में पूर्ण करने की कोशिश की जा रही है साथ ही यह भी बताया कि इस साल हम पूर्व की भांति व्यवस्था लागू करने में लगे हुए हैं, 10 वीं और 12 वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए पुर्नगणना और पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था रहेगी जो विद्यार्थी अपने प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं होंगें वे अपना पेपर खुलवा सकते हैं ।
टीप :- विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट results.cgg.nic.in पर क्लिक कर अपना रोल नंबर डालकर उसे सबमिट कर अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देख सकते हैं और चाहे तो इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं ।
