Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जाने कैसा चल रहा है, दंतेवाड़ा में परिवर्तन का दौर

सतोष देवांगन-दंतेवाड़ा में समीक्षा बैठक के बाद यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम बघेल ने कहा कि दंतेवाड़ा की यात्रा जब मैंने होश संभाला है तभी से कर रहा हूँ। महेंद्र कर्मा जी से मित्रता ने यहाँ के दौरे बढ़ाए। दंतेवाड़ा आने का कोई अवसर नही चुकने देता हूं। मुझे अत्यंत ख़ुशी है कि दंतेवाड़ा में परिवर्तन नजर आ रहा है। अब दंतेवाड़ा में लोगो के आवागमन की सुविधा बढ़ गई है। बस्तर भी अब शांति की ओर लौट रहा है।

वही गरीबी उन्मूलन आजीविका बढ़ाने के कामो को लेकर पूछे गए संतुष्टि के प्रश्न पर मुख्यमंत्री जी ने कहा की : स्कूल बंद थे, स्वास्थ्य सुविधाएँ नही थी, यहाँ रोजगार का भी अभाव था.. हमने व्यक्ति के विकास के काम पर जोर किया। सुपोषण, रोजगार, सुरक्षा के लिए काम किया वही लोगो की आय में बढ़ोतरी एवं कोदो कुटकी रागी की खरीदी की व्यवस्था की। जनता को रोजगार से जोड़ने लिए 7 की जगह 65 लघु वनोपज खरीद रहे है, उनके लिए कार्य कर रहे है , साथ ही जब अमचूर , महुआ में ग्राहक मूल्य का रेट बढ़ा। जिससे लोगो काफी को फायदा हुआ।

प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री जी ने कहा की, दंतेवाड़ा को जैविक खेती जिला बनाने जा रहा है कल पांचवा MOU हुआ है, अब ब्रिटेन और अमेरिका भी भेजेंगे दंतेवाड़ा की कपड़े , जिसके चलते लोगो की आय में वृद्धि होगी, साथ ही आवागमन की सुविधा एवं रोजगार के अवसरो में विस्तार हुआ है. पर अभी हमें और भी काम करना है।

Exit mobile version