Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शिक्षक पर गिरी बिजली, हुई मौत, जानिए पुरा मामला !

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के कई हिस्सों में फिर से मौसम बदला है। कई हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले भी बरस रहे हैं। कुछ इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल रही है। सरगुजा में आकाशीय बिजली गिरने से एक टीचर की मृत्यु हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन यानी 6 मई 2025 तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर समेत और कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ओले भी गिरे है। प्रदेश के तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं प्रदेश में आंधी-बारिश का असर रबी की फसल, सब्जियों और फलों में खासकर आम पर पड़ा है। भिलाई में पपीते, केले और चीकू की 500 एकड़ खेती प्रभावित हो गयी है।

Exit mobile version