Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजधानी में दो जगहों पर चाकूबाजी, दो युवक घायल

सांकेतिक चित्र

रायपुर : चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है। पुरानी रंजिश के चलते दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों ने दो युवकों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया है। इससे दोनों युवक घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

1 मामला राजधानी के गुढ़यारी थाना क्षेत्र के कचरा चौक का है। यहाँ पुराने विवाद के चलते आरोपी सोनू जंघेल ने शनिवार देर रात 3 बजे धनराज राजपूत नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, दूसरा मामला भी गुढ़ियारी क्षेत्र के खालबाड़ा पेट्रोल पंप के पास का है। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी नानू ने गोपाल लहरी नामक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया।

और गनीमत रही दोनों वारदातों में किसी की जान नहीं गई। दोनों घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ गुढ़ियारी पुलिस ने धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Exit mobile version