Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गौरव गाथा गीत लेखन और वाचन स्पर्धा में किशोर माहेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

राजनांदगाँव : दिग्विजय महाविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर 3 दिवसीय कार्यक्रम 13 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित हुआ था। जिसके अंतर्गत 14 जुलाई 2023 को “महाविद्यालय की गौरव गाथा – 1957 से अब तक” विषय पर गीत लेखन और वाचन सहित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।



उक्त प्रतियोगिता ओपन स्तर पर आयोजित की गई थी। जिसमें महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं राजनांदगांव नगर के समस्त नागरिकों से प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई थी। “महाविद्यालय की गौरव गाथा – 1957 से अब तक” विषय पर गीत लेखन और वाचन में योग दर्शन के प्रतिभावान विद्यार्थी किशोर माहेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और महाविद्यालय की ही प्राध्यापिका डॉ. सोनल मिश्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं मिले 1001 रुपय और 501 रुपय नगद। राजनांदगांव जिले की लेटेस्ट न्यूज़ देखने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए (क्लिक करे) 

Exit mobile version