Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ठेठवार समाज जिला खैरागढ़ के किशन यदु जिलाध्यक्ष, राजू यादव जिला सचिव एवं लोमश यदु जिला कोषाध्यक्ष बनाए गए

खैरागढ़ ठेठवार समाज के जिलाध्यक्ष बने - किशन यदु

खैरागढ़ (प्रदीप बोरकर)। रविवार को खैरागढ़ जिला के खैरागढ़ राज, पांडादाह राज, गंडइ राज , छुईखदान राज, ठाकुरटोला राज एवं प्रांतीय संरक्षक श्री चन्द्रभूषण यदु एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री संजय यदु तथा खैरागढ़ राज अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारी श्री बलराम यदु, प्रमोद यदु, बसंत यदु, चन्द्रेश यदु, मानिक लाल यदु, कृष्णकुमार यदु, पवन यदु, होरी लाल यदु, सूरज यदु, शैलेन्द्र यादव,महेंद्र कुमार यादव, पुष्प कुमार यादव, मुजन यादव, भागवत यादव देवनाथ यदु, हीरा यदु, दशरथ यदु, उमेंद राम यदु, रूपेंद्र यदु, कमलेश यदु, कपिल यदु आदि वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से जिला पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

जिसमें किशन यदु पंडरिया को जिलाध्यक्ष, राजू यादव ग्राम पांडादाह को जिला सचिव, लोमश यदु ग्राम आमदनी को कोषाध्यक्ष एवं शैलेन्द्र यदु को युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। जिनके निर्वाचित होने से ठेठवार समाज के सभी बंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए सामाजिक हित एवं समाज को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठजनों एवं सामाजिक बंधुओं के सहयोग एवं प्रेरणा से निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प प्रकट किया है।

Exit mobile version