Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ी स्तरीय पावरलिफ्टिंग में बजरंग व्यामशाला के खुशीकांत साहू ने जीता मेडल

छत्तीसगढ़ी स्तरीय पावरलिफ्टिंग में बजरंग व्यामशाला के खुशीकांत साहू ने जीता मेडल

राजनांदगांव : विगत दिनों दुर्ग में आयोजित छत्तीसगढ़ी स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बजरंग व्यामशाला के खुशी कांत साहू ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर बजरंग व्यामशाला के लिए मेडल जीता।



व्यामशाला के कोच घनश्याम श्री रंगे ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में व्यामशाला के उभरते हुए खिलाड़ी खुशी कांत साहू ने स्काट में 120 केजी बेंच प्रेस में 105 केजी डेडलिफ्ट में 170 केजी वजन उठाकर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया उनके बेहतर प्रदर्शन पर शहर जिला कांग्रेस के दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने उन्हें व्यामशाला में पुनः मेडल पहनाकर एवं मुंह मीठा करा कर उन्हें बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया ।



उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर व्यामशाला परिवार के कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल अतुल साकुरे आयुष जैन अभिषेक गिरिपुंजे राजा खान प्रथम झूलन हर्ष यादव भावेश साहू ने उपस्थित होकर खुशीकांत को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version