Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*मोदी के 11 साल के राज में भारत की तकदीर और तस्वीर बदली – खेमचंद वर्मा*

➡️ कहा – यही 11 साल कांग्रेस राज कर रही होती तो देश काफी गर्त में जा चुका होता

राजनांदगांव : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी खेमचंद (बंटी) वर्मा ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 11 साल पूरे होने पर प्रसन्नता भरी प्रतिक्रिया व्यक्त की है उन्होंने कहा कि मोदी जी ने केंद्र की भाजपा सरकार और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग के सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 11 साल अपनी सेवाएं दी है। इस दौरान उन्होंने अपनी बेहतर योजनाओं से भारत की तकदीर और तस्वीर बदल दी है।

अब का भारत काफी सशक्त देश में शुमार हो चुका है आर्थिक और सामरिक तथा तकनीकी विकास के अतिरिक्त अब अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है हमारा भारत पहले से ही सांस्कृतिक रूप से काफी समृद्ध रहा है नई पीढ़ी के लिए सुख सुविधा की काफी संसाधन उपलब्ध हो गए हैं यही 11 साल पहले भारत काफी पिछड़ा हुआ था तब कांग्रेस की सत्ता होती थी 50 साल तक कांग्रेस अगर इसी तर्ज पर विकास कर रही होती तो देश आज विकसित राष्ट्र में कब का शुमार हो चुका होता यह सच है कि अगर कांग्रेस की सत्ता इन 11 वर्षों तक लगातार रही होती तो देश काफी गर्त में जा चुका होता है।

श्री वर्मा ने आगे कहा है कि देश में करोड़ों गरीब रियायती और निशुल्क राशन सामग्रियां लेकर बहुत खुश है। वही लाखों गरीब जो झुग्गी झोपड़ी में रहा करते थे। उन्हें पक्का घर नसीब हो गया है। परिवहन सेवाएं आज इतनी विकसित हो गई है कि बरसात में एक गांव से दूसरे गांव और शहर का संपर्क बहुत कम टूटता है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म करना पाकिस्तान को उसके आतंकवाद का करारा जवाब देना नक्सलवाद को खात्मे के करीब पहुंचा देना। जम्मू कश्मीर में पहाड़ पर ट्रेन चला देना यह सब मोदी राज में ही संभव हो सका है। सोंचो जरा कि कांग्रेस का शासन काल चलते रहता तो देश जितनी तेजी से विकास कर रहा है उतनी तेजी से पतन में जाते रहता।

छत्तीसगढ़ राज्य में ही देख ले तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में राजनांदगांव की सड़कों का खस्ताहाल होकर धूल उड़ रही थी। इससे पहले डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब राजनांदगांव चमन हो सकता था अब विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री रहते राजनांदगांव की विकास गति वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह रफ्तार पकड़ ली है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के जननायक के रूप में पूर्व सांसद पूर्व महापौर एवं वर्तमान महापौर मधुसूदन यादव ने राजनांदगांव के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version