Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सेना को खुली छूट देने से देशवासियों में प्रसन्नता – खेमचंद (बंटी) वर्मा

➡️ कहा – या तो सुधरेगा या तो टूटेगा पाकिस्तान

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी खेमचंद (बंटी) वर्मा ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा सैलानियों की निर्मम हत्या के बाद भारत का धैर्य टूट गया है। अब केंद्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान पर राजनीतिक और कूटनीतिक तथा सैन्य दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इससे देशवासियों में प्रसन्नता का वातावरण तैयार हो गया है। वही आतंकवाद पालने पोसने वाले पाकिस्तान की जमकर किरकिरी की जा रही है। घटना के बाद पहले सिंधु नदी जल रोका गया जो स्वागतय निर्णय था। अब उसके बाद सेना को पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों और वहां की सेना से निपटने की खुली छूट देने के निर्णय का भी जमकर स्वागत हो रहा है। निश्चित रूप से अब भारत की आतंकवाद की समस्या के समाधान का वक्त आ गया है। चाहे वह देश के अंदर नक्सलवाद की बात हो या विदेशी आतंकवाद की बात हो। बिना कठोर निर्णय के समस्या का हल होना लगभग असंभव प्रतीत हो रहा था।
श्री वर्मा ने आगे कहा कि गत दिवस 22 अप्रैल को पहलगाम की बायसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक-संवेदना व्यक्त कर इस घटना के घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। आतंकवादियों को प्रश्रय देने वाले पाकिस्तान को इसका माकूल जवाब देने का वक्त आ गया है। इसलिए पाकिस्तानी आतंकवादियों का सफाया करना बहुत जरूरी हो गया है।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version