Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

खैरगुड़ा प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शानदार शुभारंभ

*खैरगुड़ा प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शानदार शुभारंभ..

बस्तर : बस्तर विकास खंड के मधोता 02 खैरगुड़ा में आयोजित खैरगुड़ा प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने किया। उन्होंने टॉस कराकर प्रतियोगिता का आगाज किया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया।

शंकुतला कश्यप ने कहा, “खेल भावना से खेलें और अपनी प्रतिभा दिखाएं। ग्राम पंचायत में ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिले।” उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा अवसर है।

मैच का शुभारंभ करने के पूर्व ग्राम पुजारी के द्वारा ग्राम ईष्ट देवी व माटी माता का पूजन कर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहला मुकाबला बालेंगा विरूद्ध टेमरा के बीच खेला गया, जिसमें बालेंगा टीम ने शानदार जीत हासिल की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप, विशिष्ट अतिथि ग्राम पुजारी गंगाधर ठाकुर, तयसिंह ठाकुर, सोमनाथ, सोनसाय, समलू, त्रिनाथ ठाकुर, पतिराम,बीजुराम ,रूपसिंह,मुरली,बोगलु सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

प्रतियोगिता आयोजन समिति:
संजय सिंह ठाकुर, नरेश ठाकुर, मनोज कुमार, हरगोविंद सिंह, मोहित ठाकुर, उदय, पुरन, डोमेश सिंह, हलधर, नीलम, लोकेश अजीत, किशन, अपाल, वैभव सिंह ठाकुर,हेमराज, खेमेश्वर ठाकुर,केशव,खिरेन्द्र,लखन, विजय कश्यप।

प्रतियोगिता के आयोजन में समिति के सदस्यों ने कड़ी मेहनत की है, ताकि युवाओं को एक अच्छा मंच मिल सके। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ रहा है।

Exit mobile version