पालिका चुनाव के लिए पार्षद पदो का आरक्षण, सोमवार 7 सितंबर को,
Chhattisgarh 24 News
पालिका चुनाव के लिए पार्षद पदो का आरक्षण,सोमवार 7 सितंबर को,
खैरागढ़(प्रदीप बोरकर) । दिसंबर मे प्रस्तावित नगरपालिका चुनाव के लिए पार्षदों की अटकी आरक्षण प्रक्रिया सोमवार 7 सितंबर को जिला कार्यालय कक्ष में पूरी की जाएगी। पार्षद आरक्षण के लिए कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए है। 20 पार्षदों वाले नगरपालिका मे पार्षदों के आरक्षण के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी। आरक्षण की प्रक्रिया दोपहर दो बजे से शुरू होगी। इसके बाद आगामी चुनाव के लिए गहमागहमी शुरू हो जाएगी। आरक्षण प्रक्रिया के बाद नेताओ की स्थिति परिस्थिति भी बदल जाएगी। और चुनावी माहौल शुरू होगा ।
सात पद महिलाओ के लिए होंगे आरक्षित
पालिका के पार्षद पद के आरक्षण के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत सात पद महिलाओ के लिए आरक्षित किए जाएगें । 20 पार्षद पद के आरक्षण मे एक पद आदिवासी वर्ग, तीन अनुसुचित जाति और सात पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया जाएगा । अनुसुचित जाति, पिछड़ा और अनारक्षित वर्ग मे से कुल सात पद महिला आरक्षण होगा । आरक्षण के बाद दावेदारो की स्थिति साफ होगी ।