Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कनिष्का पटेल को मिलेगा “हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवार्ड -2026”

* पेंडरवानी गांव की समाजसेवी  कनिष्का पटेल को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिलेगा “हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवार्ड -2026″…

राजनांदगांव;  छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जिले के अंतर्गत पेंडरवानी गांव की समाजसेवी कनिष्का पटेल पिता प्रकाश कुमार पटेल माता हेमलता पटेल को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया जाएगा ।

पाटन कांग्रेस का अभियान “एक पेड़ पाटन के नाम”

इसके साथ ही उनका नाम हिंदुस्तान यूथ आइकॉन बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाएगा । यह सम्मान समारोह 28 जुलाई 2026 को मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर , उत्तरप्रदेश में यूथ एवरेस्ट फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित होगा।

पिछले पांच – छ: वर्षों के दौरान कनिष्का पटेल ने समाजसेवा के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, साइबर सिक्योरिटी, पौधारोपण , शिक्षा, स्वच्छ भारत, आयुष्मान कैंप, पोषण जागरूकता आदि जैसे कई जनहित कार्यों के सक्रिय भूमिका निभाई है ।

Exit mobile version