Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शिक्षकों की बदौलत ही विश्व में राष्ट्र की साख बढ़ी है – कमलेश सूर्यवंशी

➡️ शिक्षक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा

राजनांदगांव। स्थानी पीएम श्री सर्वेश्वर दास हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में स्थित गांधी सभागृह में विद्यालय के तत्वाधान में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि महंत सर्वेश्वर दास स्कूल (म्युनिसिपल स्कूल) की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष कमलेश (गोलू) सूर्यवंशी ने शिक्षकों की महत्व बताते हुए कहा कि आज हम और आप जिस मुकाम पर पहुंचे हैं वह शिक्षकों की बदौलत है इतना ही नहीं आज राष्ट्र की साख  विश्व स्तर पर बढ़ी है और हमारा भारत गिनी चुनी महाशक्तियों में सुमार है तो वह भी राष्ट्र की बदौलत है।

सर्वप्रथम मां सरस्वती की तैल चित्र की पूजा करके समारोह का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अनेक वक्ताओं ने अपनी बातें रखी। मुख्य अतिथि श्री सूर्यवंशी ने कहा कि शिक्षकों जिसे हम भारतीय संस्कृति में गुरु कहते हैं कि जरूरत भगवान के अवतारों को भी पड़ी आज हम भी शिक्षकों की बदौलत ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ सरकारी नौकरी पाना नहीं होना चाहिए आजकल बहुत लोग इसी उद्देश्य से अपने बच्चों को ऊंची शिक्षा दिला रहे हैं वास्तव में शिक्षा का उद्देश्य अपने मनुष्य जन्म होने को सिद्ध करना और परिष्कृत करना है।

श्री सूर्यवंशी ने कहा कि महंत सर्वेश्वर दास स्कूल का नाम न सिर्फ इस शहर में अपितु जिले और प्रदेश में पहचान बना चुका है इस बहुत पुराने विद्यालय के बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों में और इस शहर में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवा कर रहे हैं उन्होंने इस विद्यालय के विकास में महापौर मधुसूदन यादव क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बड़े योगदानों का जिक्र करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय को उनके प्रयासों से पीएम श्री का दर्जा मिला है जो बहुत ही कम स्कूल को यह दर्जा मिलता है।

जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष गोलु सूर्यवंशी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि इस विद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष हैं इसी बहाने इस विद्यालय की सेवा का अवसर उन्हें मिला हुआ है वे जितना हो सके इस विद्यालय के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक शिक्षकों की अध्यापन शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस विद्यालय के परीक्षा परिणाम 2024- 25 में बेहतर रहे हैं। आगे भी बेहतर परिणाम आने की उम्मीद के साथ अध्ययन अध्यापन का कार्य जारी है।

श्री सूर्यवंशी ने बताया कि विद्यालय में विकास निर्माण कार्य जारी है प्रयोगशाला भी बन रही है और बाउंड्री वॉल भी होना है श्री सूर्यवंशी ने निगम प्रशासन से यह अपेक्षा की है कि इस विद्यालय के खेल मैदान का व्यवसायिक उपयोग कम से कम करें और बच्चों के खेलकूद के लिए ही ज्यादा सुरक्षित रहने दे साथ ही इस विद्यालय के खेल मैदान की सुरक्षा जिम्मेदारी पूर्ण रूप से विद्यालय प्रशासन व जन भागीदारी समिति को दे। उन्होंने यह भी अपेक्षा की कि म्युनिसिपल स्कूल मैदान को हटाकर जो पार्किंग बनाई गई है उसे यहां से अन्यत्र ले जाया जाए और और विद्यालय के लिए ही वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version