Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भखारा में हर्षोल्लास से मनाया गया कमरछठ पर्व

भखारा में हर्षोल्लास से मनाया गया कमरछठ पर्व, महिलाओं ने पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखा व्रत

भखारा/धमतरी। नगर भठेली भखारा में कमरछठ पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने पुत्रों की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखी जीवन की कामना को लेकर दिनभर उपवास रखा और विधि-विधान से भगवान कमरछठ की पूजा-अर्चना की।

पर्व के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कमरछठ की उपासना की। संतोषी निषाद सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई। महिलाओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करते हुए भगवान कमरछठ से आशीर्वाद मांगा।

कमरछठ पर्व को लेकर नगर में सुबह से ही श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर पर्व की परंपराओं का निर्वहन किया। इस दौरान धार्मिक आस्था के साथ पारिवारिक सुख-समृद्धि और संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Exit mobile version