Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्वामी परमानंद मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल औंसर-रानीतराई के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए कल्पना-नारद साहू ।

Cg24News-R :- प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी परमानंद मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल औंसर-रानीतराई, स्वामी परमानंद मेमोरियल स्कूल असोगा, स्वामी परमानंद मेमोरियल स्कूल कौही, ठाकुर पुखराज सिंह मेमोरियल स्कूल निपानी, एस. पी. एम. इंग्लिश मीडियम स्कूल औंसर-रानीतराई द्वारा सामुहिक रूप से आयोजित राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया जिसमें कल्पना-नारद साहू (सभापति, जिला पंचायत दुर्ग), डॉ. ए.के.मिश्रा (प्राचार्य, स्व.दाऊ रामचंद साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई), रवि सिन्हा(सभापति, जनपद पंचायत पाटन), प्रियालता महिपाल (सरपंच, ग्राम पंचायत औंसर) और डॉ. संतोष साहू (संचालक, संतोष मेडिकल स्टोर्स रानीतराई) विशेष रूप से शामिल हुए। वहीं ठाकुर पुखराज सिंह मेमोरियल स्कूल निपानी का ध्वजारोहण गाँव के सरपंच एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा किया गया एवं स्वामी परमानंद मेमोरियल स्कूल असोगा का ध्वजारोहण साहू समाज अध्यक्ष रमेश साहू के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में आर्मी और एयर फॉर्स में नियुक्त छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभावान मेघावी छात्र-छात्राओं तथा स्कूल के दानदाताओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के माध्यम से निर्माणाधीन नवनिर्मित स्कूल भवन के लिए दानदाताओं ने बढ़कर चढ़कर दान किया और भवन निर्माण के लिए सहयोग प्रदान किया।
ईश्वरी साहू(असोगा) – 10,101/-
इतवारी राम साहू(चूलगहन) – 5000/-
डॉ. संतोष साहू(संतोष मेडिकल रानीतराई) – 5000/-
डेरहा राम वर्मा (औसर) – 2101/-
खोमन सिन्हा (निपानी)- 1501/-
नारायण पटेल(नारायण पटेल) – 1200/-
ईश्वरलाल साहू(कौही)- 1100/-
प्रेम लाल सिन्हा(निपानी) – 1001/-
कार्यक्रम में बहुत अधिक संख्या में पालक और गणमान्य नागरिक डेरहा वर्मा, इतवारी साहू, बेनीराम साहू, पवन डोंगरे, ठाकुर राम सोनवानी, पुनाराम चंद्राकर, डॉ.हिमाँचल साहू, कल्याण भारती, गजेंद्र भारती, झुमुक रघुवंशी, भरत निर्मलकर, खोमन सिन्हा, प्रेमलाल सिन्हा, शिव कुमारी साहू, रोशनी चतुर्वेदी, लेखा ठाकुर, कुलेश्वरी साहू, सुमन रामटेके, रामेश्वरी रामटेके, गायत्री यादव, उपस्थित थे उक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य एन.के. मेश्राम ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Exit mobile version