Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कका – रुक तो , मुख्यमंत्री को लगाई भतीजी ने आवाज़; की पोट्रेट भेंट… देखे कका भतीजी का प्यारा वीडियों

कोरिया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘भेंट-मुलाकात’ कार्यक्रम के तहत मनेन्द्रगढ़ विधानसभा का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान आज श्री विजय हनुमान मंदिर दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को निकलते देख जसगीत गायिका जसमीत ने आवाज़ दी….कका रुकें। आवाज सुनकर मुख्यमंत्री रुके और गायक जसमीत कौर को अपने पास बुलाया. जिसके बाद जसमीत ने सीएम को एक छाया चित्र और अपना एल्बम भेंट भेंट कर मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया, मुख्यमंत्री ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। जसगीत गायिका जसमीत कौर ने नई लेदरी रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जसगीत सुनाया था।

..कका – रुक तो….जसगीत गायिका जसमीत ने दी मुख्यमंत्री को आवाज़

इससे पहले सीएम ने सुबह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. जिसमें सीएम ने क्षेत्र में चल रहे कार्यों की समीक्षा की. इस बीच उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए. जिसमें उन्होंने पौधरोपण पर जोर देने को कहा. साथ ही मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना की टाइमिंग का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया. वहीं लोगों को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के निर्देश दिए.

Exit mobile version