Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जूस बेचने वाले की हुई हत्या, आरोपी हुए फरार, जानिए पूरा मामला !

जांजगीर-चांपा : जिले के बिर्रा पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया निवासी देवी प्रसाद कश्यप, पर चार युवकों ने मिलकर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल देवी प्रसाद को परिजनों ने पहले स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया, फिर हालत बिगड़ने पर उसे बिलासपुर स्थित सिम्स रेफर किया गया। इलाज के दौरान देवी प्रसाद की मृत्यु हो गई। यह घटना शनिवार के दिन शाम लगभग 4:30 बजे की है, जब देवी प्रसाद अपने गन्ने के रस की दुकान में ग्राहकों को जूस पिला रहा था। उसी दौरान संजय कश्यप नामक युवक अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और सभी ने मिलकर देवी प्रसाद पर लाठी-डंडों और रॉड से बेरहमी से हमला करना शुरू कर दिया। हमले में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर रूप से चोटें आईं है।

वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए है। घायल अवस्था में देवी प्रसाद को परिजनों द्वारा स्थानीय हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर भेजा गया। रात में सिम्स में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज करना शुरू किया, लेकिन लगभग एक घंटे के बाद उसकी मृत्यु हो गई। सिम्स थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लाश का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को वापस सौंप दिया। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है और इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

Exit mobile version