चिकित्सक,पुलिसकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, हॉकर सहित प्रतिभावान छात्रों का यूनियन ने किया सम्मान
कोरबा :(अमित गौतम) कोरबा जिले में 3 फरवरी को सीआरसी क्लब मानिकपुर में छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन कोरबा जिला के तत्वाधान में पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित हुआ। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम, प्रदेश महासचिव कृष्ण कन्हैया गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य,
कार्यक्रम की शुरूवात माॅ सरस्वती, भरत माता तथा छत्तीसगढ़िय माता के चित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूवात कि गई। इस मौके पर अपने उद्बोधन में नगर कोतवाल रूपक शर्मा ने पत्रकारों की महती भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन होने सामाजिक कार्यक्रर्ता व छोटे बच्चों पर कुछ करने की उमंग रहती है। प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य ने अपने उद्बोधन में कहे कि कार्यक्रम कई प्रकार की आयोजित होती है पर आज यूनियन के कोरबा जिला के पदाधिकारी व सदस्यों ने जो कार्य किया है काफी प्रशंसनीय है। हम भी प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम करवाते है पर आज कोरबा में जिन लोगो का सम्मान किया जा रहा है व अनुकर्णिय है। विशिष्ट अतिथि व गीता देवी हाॅस्पिटल की डायरेक्टर डाॅ0 संध्या कश्यप ने भी युनियन के इस नेक कार्य को सराहनीय बताई। ऐसे कार्यक्रम होने से लोगो मे जागरूकता आएगी और बच्चों में उत्साह बढ़ेगी। …शेष👇निचे है…
प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने यूनियन के कोरबा जिलाध्यक्ष विजय लाल व अन्य पदाधिकारी तथा सदस्यों की तारीफ की। श्री गौतम ने अपने उद्बोधन में उपस्थित जनों को जानकारी दी की ऐसा कार्यक्रम प्रदेश के अन्य जिलों में होती है पर ऐसा सम्मान कार्यक्रम जो अखबार बांटने वालो को दिया जा रहा है वह काबिले तारीफ है। उन्होने बताया कि यूनियन प्रदेश के सभी जिलो में संचालित हो रही है। हमारी यूनियन आए दिन सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कराती है और आगे कराते रहेगी। प्रदेश महासचिव ने सम्ममान समारोह को काफी सराहनीय बताया उन्होने बताया कि यूनियन प्रदेश के कई जिलों में ब्लड डोनेशन जैसे कई सामाजिक कार्यो में रूची दिखाई है। अभी और भी कई स्थानोें रोचक कार्यक्रम आयोजित होनी है। जिलाध्यक्ष विजय लाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यक्रम कराने का मुख्य उद्ेश्य लोगो मे जागरूकता लाना था। कोरबा में प्रतिभागियों की कमी नहीं अगर इन्हें एक मंच मिल जाए तो निखार आ जाएगी और समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा। …शेष👇निचे है…
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के हाथों हुए सम्मनित
पूर्वजों के जमाने से कच्ची व जर्जर सड़क में डामरीकरण व अखरापाली में पीडीएस दूकान खुलने से स्थानीय लोगो को दिलाई राहत सरंपच नारद प्रसाद राजेश, कोरोनाकाल में गरीबो व फूटपाथों व बस स्टेंड में रूके यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने के उत्कृष्ट कार्य के लिए विक्टर मेमन, राष्ट्रगान 52 सेकेंड को आर्गन में ही बजाकर 52 सेकेंड बजाने के लिए एबेनेजर विजय लाल के अलावा अन्य लोगो का सम्मान किया गया।
प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत कर्मा नर्तक के द्वारा किया गया
कार्यक्रम स्थल में जाने के पूर्व कर्मा नर्तको के द्वारा किया। कर्मा नतृको ने यूनियन के प्रदेश पदाधिकारियों को नृत्य करते हुए मंच तक ले गए जिससें की माहौल और रंगीन हो गया। कार्यक्रम शुरूवात में शहर के जाने-माने मो0 रफी के आवाज में गाये जाने वाले गायक रमेश शर्मा ने अपनी अनमोल स्वरो से गाकर लोगो को मग्न मुग्ध किए।
