Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर 8 बुथों की संयुक्त बैठक संपन्न

राजनांदगांव । गत दिनों 01 अप्रेल को रात्रि 7.00 बजे लेबर कॉलोनी वार्ड नं. 17 में स्थित मंदिर में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर 8 बुथों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक को भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजेन्द्र गोलछा के द्वारा चुनाव की तैयारी तथा बुथों को जीतने के लिए विस्तार से समझाया गया एवं उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच गम्भीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया एवं इन बुथों पर भारतीय जनता पार्टी के विजय के लिए अनेक टीप्स दिये गये।

इस बैठक में वार्ड के पार्षद श्री पारस वर्मा, श्री ऋषी चौधरी एवं भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री हैरी जोसेफ उपस्थित रहे। बुथों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के सर्वश्री प्रकाश हरिहरनो, तुफानी वर्मा, संतोष सिंग, संतोष वर्मा, सतीश रेवतकर, मुन्ना यादव, सुनील श्रीवास्तव, बाबुलाल देवांगन, गोविंद सोनी, राकेश सिन्हा, राजकुमार विझयलकर, उमाकांत सिन्हा, पंकज सिन्हा, चेतन देवांगन, दानेश्वर, दीपक अवस्थी एवं श्रीमती संगीता मिश्रा, श्रीमती सुधा पवार, दुर्गा भुनेश्वर, अंजु एनवनकर की भी उपिस्थति रही।

04 अप्रेल को भारतीय जनता पार्टी के नामांकन रैली में समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक अधिक संख्या में उपस्थित होने का निर्णय लिया गया। अंत में बैठक समाप्ति पश्चात् पार्षद श्री पारस वर्मा द्वारा उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version