Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ज्वेलर्स संचालक के बेटे के सामने पार किए 3 लाख की जेवरात

सूरजपुर : अलंकार ज्वेलर्स में दो युवक ग्राहक बनकर तीन लाख रुपये की जेवरात को चोरी कर ली है। पुलिस को कोई सुराग नही मिल पाया। यह घटना दोपहर 3.30 बजे की बताई जा रही है। प्रेमनगर स्थित अलंकार ज्वेलर्स के संचालक बृजमोहन प्रसाद सोनी शनिवार को समाज की बैठक में शामिल होने प्रतापपुर गए हुए थे।

अलंकार ज्वेलर्स के संचालक के बेटे प्रियांशु सोनी दुकान में था। इस दौरान मोटरसाइकिल से आए दो युवकों ने उसे चांदी का लाकेट दिखाने को बोले फिर उन्होंने दो कड़ी वाला सोने का लाकेट पांच नग एवं एक कड़ी का सोने वाला लाकेट छह नग से भरा डिब्बा चोरी कर लिया। संचालक को इसकी जानकारी मिलते ही इसकी सुचना प्रेमनगर पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

आरोपियों ने प्रेमनगर के अन्य दुकानों से भी सामानों की खरीदी की थी। सीसीटीवी कैमरे में उनका एक फुटेज नजर आया है। आपको बता दें कि एक माह पूर्व 25 जुलाई को रामानुजनगर के मेन मार्केट स्थित श्रीराम ज्वेलर्स से मोटरसाइकिल सवार दो आरोपितों ने दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपए से अधिक लागत के छह नग सोने के मंगलसूत्र की उठाईगीरी कर ली थी। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुए थे। उसके बावजूद रामानुजनगर पुलिस आज पर्यंत आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

Exit mobile version