Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी एम.के. कार्तिकेयन छत्तीसगढ़ प्रवास पर

 रायपुर :  जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल (JCI) इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.एफ.एस जेसी एम. के. कार्तिकेयन छत्तीसगढ़ विदर्भ एवं उड़ीसा (मंडल 9) के अधिकारीक प्रवास पर 3 और 4 सितंबर को रहेंगे। और उनके साथ सीनेटर बोर्ड डायरेक्टर जे.एफ.आर राजेश अग्रवाल ,पूर्व जोन अध्यक्ष जे.एफ.एस. अमिताभ दुबे , जोन अध्यक्ष जेसी आकाश सुंदररानी, कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर जेसी कपिल मनुजा साथ रहेंगे।

जेसी एम के कार्तिकेयन आज रायपुर पहुंचे। उड़ीसा और छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न अध्याय के लीडर प्रेसिडेंट एवं मेंबर से मुलाकात कर जेसी आई के मिशन और विजन को समाज की भलाई के लिए लागू करने पर चर्चा होगी । वे  राजपाल से एवं अन्य वीआईपी लीडर से मुलाकात करेंगे।

जेसी एम.के. कार्तिकेयन 4 सितंबर को संध्या 6 बजे मैक ऑडिटोरियम संमता कॉलोनी रायपुर में जोन 9 के लगभग 45 अध्यक्षों के 400 से ज्यादा जेसीस मेंबर्स की बैठक लेंगे एवं सभी अध्याय अध्यक्ष अपने कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

 

Exit mobile version