Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जवान ने किया पत्नी का मर्डर, मामले को छुपाने जवान ने रचा खौफनाक साजिस

जवान ने किया पत्नी का मर्डर, मामले को छुपाने जवान ने रचा खौफनाक साजिस

सरगुजा : मैनपाट इलाके में सीएफ के जवान ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर नदी में लाश को छुपा दिया। पत्नी की कत्ल के बाद आरोपी ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद जांंच में जुटी पुलिस ने महिला की लाश बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सीएफ जवान ने 2 मार्च को पत्नी की हत्या के बाद 6 मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद मैनपाट पुलिस ने तहकीकात शुरू की। पुलिस की जांच में मामले का खुलासा हुआ। पूरा मामला – सीएफ जवान ने 2 मार्च को अपनी पत्नी का मर्डर किया फिर लाश को मैनपाट मछली नदी घाट पत्थर में छिपा दिया। लाश को बरामद करने के बाद पुलिस ने सीएफ जवान को गिरफ्तार किया फिर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक तीन साल तक प्रेम-प्रसंग में रहने के बाद एक महीने पहले ही दोनों का शादी हुआ। सीएफ जवान सुकमा में पदस्थ है। अभी मर्डर के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई। आपके जानकारी लिए बता दे की यह मामला सरगुजा जिला अंतर्गत मैनपाट के थाना कमलेश्वरपुर क्षेत्र का है।

Exit mobile version