CG 24 NEWS:- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कौही की प्रतिभवान छात्रा कु. जान्हवीं देवांगन पिता श्री ठाकुर राम देवांगन जी (शिक्षक) माता श्रीमती चित्रा देवांगन जी का चयन कक्षा 9 वीं हेतु नवोदय विद्यालय दुर्ग में हुआ है, उक्त छात्रा ने नवोदय विद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में पूरे दुर्ग जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर माता-पिता व पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है,ये छात्रा प्रारंभ से ही प्रतिभवान एवं मेधावी छात्रा रही है इन्होंने प्राथमिक शिक्षा स्वामी परमानन्द मेमोरियल स्कूल कौही से प्राप्त की है परन्तु रानीतराई आने जाने की समस्या के कारण इसने आगे की शिक्षा की अपने ही गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की इनका सपना आगे पढ़ाई कर l.A.S. अफसर बनकर देश की सेवा करने की है।
आपको बता दें कि उक्त छात्रा शासकीय प्राथमिक शाला जरवाय के प्रधानपाठक एवं स्वामी परमानंद स्कूल के पूर्व संचालक ठाकुर राम देवांगन की दूसरा नंबर की सुपुत्री है, उनका कहना है कि मैं अपने बच्चों की सपना को साकार करने हेतु पिछले 25 वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हूँ और आज मेरे बेटी ने कॉम्पिटिशन परीक्षा में दुर्ग जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर l.A.S बनने की प्रथम सीढ़ी पार कर ली है इस बात की मुझे बहुत खुशी है।
जान्हवीं देवांगन की इस सफलता पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू जी,जनपद पंचायत सभापति श्री रमन टिकरिहा जी, साहू समाज न्याय प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री धनराज साहू जी, ग्राम कौही के सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा जी, रानीतराई के सरपंच श्री निर्मल जैन जी, कौही स्कूल के प्रधानपाठक एस. के. महिलांगे जी एवं शिक्षक स्टॉफ एम.एन. देवांगन जी , श्रमती कपूर मेडम जी ,स्वामी परमानंद स्कूल के संचालक बी. आर. साहू जी एवं उपसंचालक सी. बी. साहू जी एवं समस्त शिक्षक स्टॉफ तथा आस-पास के जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर की है और उक्त छात्रा को बहुत-बहुत बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।
