Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मात्र तीन दिनों में मिला जागेश्वरी को ‘सेवा सेतु केंद्र’ से विवाह प्रमाण पत्र

मात्र तीन दिनों में जागेश्वरी को मिला 'सेवा सेतु केंद्र' से विवाह प्रमाण पत्र

श्रीमती जागेश्वरी को मिला सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र
* मात्र तीन दिनों में हुआ आवेदन का निराकरण

राजनांदगांव । शासकीय सेवाओं को सरल, सहज एवं समयबद्ध रूप से नागरिकों तक पहुंचाने की दिशा में सेवा सेतु केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है। डोंगरगढ़ निवासी श्रीमती जागेश्वरी ने अपने विवाह का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन 27 अगस्त 2026 को प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़े 👉 : कलेक्टर ने आलीखूटा में अतिक्रमण हटाकर, किया जल निकासी समस्या का निराकरण 

यह भी पढ़े 👉 : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

सेवा सेतु केन्द्र द्वारा प्रकरण का समयबद्ध निराकरण करते हुए मात्र तीन दिनों के भीतर 1 सितंबर 2026 को श्रीमती जागेश्वरी को डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से डिजिटल रूप में प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें शासकीय कार्यों के लिए कार्यालय में बार-बार जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी और समय की भी बचत हुई।

कम समय में प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर जागेश्वरी ने सेवा सेतु केंद्र एवं तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ की त्वरित एवं नागरिक हितैषी कार्यप्रणाली के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version