Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिला पंचायत में उठा एग्रीस्टेक पोर्टल में सह खातेदारों के अनिवार्य पंजीयन का मुद्दा

* जिला पंचायत में उठा एग्रीस्टेक पोर्टल में सह खातेदारों के अनिवार्य पंजीयन का मुद्दा…
* कई पात्र परिवारों का राशन कार्ड निरस्त किए जाने पर भी सदस्यों ने जताया रोष…

दुर्ग। जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक में उ एग्रीस्टेक पोर्टल में सह खातेदारों के अनिवार्य पंजीयन का मुद्दा गरमाया रहा। सदस्यों ने इस पर सवाल उठाते कहा इससे समर्थन मूल्य पर धान विक्रय में किसानों के समक्ष दिक्कतें आएगी। बैठक में कई पात्र परिवारों का राशन कार्ड निरस्त किए जाने पर भी सदस्यों ने रोष जताया।

जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सदस्य दानेश्वर साहू ने कहा सहखातेदारों का भी पंजीयन होने से इनमें किसी की भी फौत होने पर कई तरह की कठिनाईयां आएगी इसलिए इस पर पुनर्विचार किया जाए।

इस पर अधिकारियों ने इसे शासन स्तर का मामला बताया। श्री साहू ने खाद का मुद्दा उठते हुए कहा कि आज भी बहुत से निजी दुकानों में खाद दुगुने दाम पर किसानों को बेचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर गांव में दर्जन भर से अधिक परिवारों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए और अब पोर्टल बंद है।

ऐसी स्थिति में जिन पात्र परिवारों का राशन कार्ड निरस्त हुआ है। उन्हें भटकना पड़ रहा है। उन्होंने धमधा मर्चुरी में शव वाहन नहीं होने तथा उन्होंने क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा भी उठाया। सदस्य देवेन्द्र चंद्रवंशी ने सेजस स्कूलों में फीस लिए जाने पर

रोक लगाने मांग की। साथ ही अपने क्षेत्र के देवादा, पुनईडीह के शासकीय स्कूलों में पालक समिति व प्राचार्य द्वारा बिना रसीद के 1200 से 1800 रुपए तक विकास शुल्क लिए जाने का मुद्दा उठाया।

पाटन विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने शाला विकास समिति पुनर्गठन आदेश के 3 माह बाद भी गठन नहीं होने की बात रखी। मामले में विभागिय अधिकारी ने मौखिक आदेश के बाद इस पर रोक लगाने की जानकारी दी। जिस पर सदस्यों ने रोष व्यक्त किया।

उन्होंने अब तक ओबीसी छात्राओं को सायकल वितरण नहीं हो पाने की भी बात कही। साथ ही ओदरागहन, बेल्हारी एवं रानीतराई में सामुदायिक पेयजल योजना अब तक शुरू नहीं होने का मुद्दा भी रखा। बैठक में स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता पर उन्होंने कहा कि मामले में मंत्री या अधिकारी दोनों में कौन सही है यह स्पष्ट हो।

हर बैठक में मुद्दा उठाने के बाद भी समस्या जस की तस

सदस्य उषा सोने ने कहा कि वे हर बैठक में अपने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से जुड़ी समस्याओं की मुद्दे उठा रही है। फिर भी समस्या का कोई समाधान नहीं होता।

घटिया खुर्द आंगनबाड़ी, पाहरा हायर सेकेंडरी स्कूल भवन में नहीं होने से ये अन्यत्र संचालित हो रहे हैं। क्षेत्र के अनेक मार्ग जर्जर है, पानी टंकी भी खस्ताहाल है मगर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नोमिन ठाकुर ने कहा

कुर्मीगुंडरा व केसरा स्कूल का शौचालय इतना जर्जर है कि उपयोग के लायक नहीं है। सभापति जितेन्द्र यादव ने समग्र शिक्षा के तहत स्वीकृत कार्य के अंतिम किश्त की राशि ढाई साल से लंबित होने पर रोष व्यक्त की। उन्होंने अगली बैठक के पूर्व इसका भुगतान करने कहा।

Exit mobile version