Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

परिवार समाज और देश हित में महिलाओं के अमूल्य योगदान / लक्ष्मी मूर्ति

रायपुर: नया रायपुर स्थित आईटीएम यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल वुमंस डे पर यूनिवर्सिटी के फैकल्टी और स्टाफ ने महिला सशक्तिकरण पर फोकस करते हुए। परिवार समाज और देश हित में महिलाओं के अमूल्य योगदान के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कई रोचक गेम्स का आयोजन किया।

इस मौके पर डायरेक्टर जनरल सुश्री लक्ष्मी मूर्ति ने कहा कि आज महिलाओं को समाज में मौजूद रूढ़िवादिता की समीक्षा करते हुए उनमें आवश्यक बदलाव लाने की सख्त जरूरत है। महिलाओं को आंख मूंदकर ऐसी बातों का अनुसरण नहीं करना चाहिए और इसके लिए उन्हें मजबूत आत्म विश्वास की जरूरत है। इसके आगे उन्होंने एक प्रेरणागीत के माध्यम से अपनी बातें रखते हुए कहा कि आज की हर नारी बेटी, पत्नी और मां आदि रिश्तों से हटकर जब अपने वजूद को पहचानते हुए मजबूती से आगे बढ़ती है तो एक महान साम्राज्ञी बन जाती है और हर एक वो सपना साकार कर लेती है जो बचपन में देखा करती थीं।ड्रीम गर्ल थीम पर महिला प्राध्यापको और स्टाफ ने शानदार परफॉर्मेंस दी । फिर अपनी सफलता के साथ ही करियर पथ के कड़े संघर्ष की बातें भी शेयर किए।

कार्यक्रम में कैलाश सोनवाने ने विनी द पूह के किरदार में सभी दर्शकों को खूब हंसाया। रजिस्ट्रार सौरव चटर्जी, ज्वाइंट रजिस्ट्रार विकास भोंसले, आईक्यूएसी डायरेक्टर डॉ. यासीन शेख, प्रोफेसर डॉ. रुपेश ठाकुर सहित वरिष्ठ प्राध्यापकों ने सभी महिला प्राध्यापकों और स्टाफ को परफॉर्मेंस की विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड देकर सम्मानित किया। जनरल मैनेजर ऑपरेशंस दीप्ति मिश्रा और एचआर विभाग से शिल्पा वर्मा ने शानदार आयोजन के लिए आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय प्रो. अरिजीत गोस्वामी, प्रो. फैसल खान एवं डॉ. लोकनाथ देशमुख द्वारा किया गया।

Exit mobile version