Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गंगरेल डैम में पानी छोड़ने के निर्देश जारी

धमतरी : दक्षिण बस्तर में बारिश भी कहर बनने लग गई है। सभी तरफ के नदी-नाले उफान आ चुके हैं। पहाड़ों से लगातार पानी आने के चलते धमतरी स्थित गंगरेल डैम 91 फीसदी तक भर गया है। और अब से करीब एक घंटे बाद डैम को खोला जाएगा। ऐसे में महानदी के किनारों के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

धमतरी में आज सुबह करीब 4 बजे से मूसलाधार बारिश जारी है। इसके चलते शहर के आमापारा वार्ड में कमर तक पानी भर गया है। लोग उस भरे हुए पानी में नाव चलाकर मस्ती कर रहे हैं। शहर की सड़कों पर 2 से 3 फीट पानी भरा चूका है। और नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। नगरी क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिले में डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई है।

Exit mobile version