Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गले में गुब्बारा फंसने से मासूम बच्चे की मौत

रायगढ़। गले में गुब्बारा फस जाने से सात माह के बालक की स्थिति गंभीर हो गई। बालक को परिवार अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक आरव सिदार पिता सुधीर सिदार उम्र सात माह ग्राम गढ़उमरिया अनंदडीपा चौकी जूटमिल का रहने वाले हैं। बालक घर में बिस्तर पर सुबह सात बजे गुब्बारे से खेल रहा था।

इसी दौरान घर में फटा हुआ गुब्बारा पड़ा था जिसे बालक ने मुंह में लेकर खेल रहा था, गुब्बारा उसके गले में फंस गया। तत्पश्चात जब घर में मौजूद उसके परिजनों ने आरव के निशचेतना में था, शरीर पर कोई हरकत नहीं होता देखकर स्वजनों ने आनन – फानन में मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों की टीम ने आरंभिक निरीक्षण के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मेकाहारा अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना लिया है। घटना से गांव में शोक की लहर है।

Exit mobile version