Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजनांदगांव में होगा स्वदेशी मेले का आयोजन, जानिए कब हो रहा है मेले का आयोजन

संतोष देवांगन, राजनांदगांव : आज 2 फरवरी को विश्राम गृह के सभागार में स्वदेशी मेला आयोजन को लेकर शहर के गणमान्य वा प्रतिष्ठित सदस्यो की गरिमामय उपस्थिति में प्रथम बैठक संपन्न हुई। स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की ईकाई भारतीय विपणन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला आगामी 24 फरवरी से शुभारंभ होकर 7 दिवस तक चलता रहेगा 2 मार्च को मेले का समापन होगा। उक्त मेले के आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई ।

भारतीय विपणन विकास केंद्र (CBMD) के प्रबंधक श्री सुब्रत चाकी,श्री कोमल सिंह राजपूत,प्रो.के के द्रिवेदी,श्री राकेश ठाकुर,श्री अमलेंदु हाजरा द्वारा पूर्व में आयोजित मेले के अनुभव के साथ नए स्वरूप में स्वदेशी मेला के आयोजन को लेकर अपने विचार रखे।बैठक में उपस्थित सदस्यो ने विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श कर यह भी आह्वान किया गया की अन्य प्रांत से स्वदेशी वस्तुओ को लाया जाएगा एवम पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही बच्चो एवम महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी जाएगी और विजेताओं को आकर्षक पुरुस्कार भीं दिए जाएंगे।

कार्यक्रम के प्रत्येक दिवस अलग अलग क्षेत्रों से राष्ट्रीय एवम प्रदेश स्तर के अतिथियों के आगमन को लेकर विचार विमर्श किया गया। उक्त मेला आयोजन हेतु इस बैठक में राजकुमार शर्मा जिला संयोजक,सह संयोजक राकेश दुबे,प्रदीप गांधी पूर्व-सांसद, जी.आर. जगत,जयेश पंचाल, आनंद वर्गीस,शालिनी चितलांग्या, वर्षा अग्रवाल,शोभा चोपड़ा, कांति मोर्या,जोग बाई,डॉ साधना तिवारी,माया अग्रवाल

अलका देशमुख,उज्जवल कसेर,राजेश खांडेकर,मनीष सोनी,अनीश बोरकर,महेंद्र जायसवाल,करीम बख्श कुरैशी,गगन आइच,भीष्म देवांगन,राजू वर्मा,मो.अकरम कुरैशी,गप्पू सोनकर,अशोक कुमार निर्मलकर,चंदना श्रीवास्तव,आभा श्रीवास्तव,शिव वर्मा राकेश कुमार ठाकुर,प्रो. कृष्ण कुमार द्रिवेदी, विशंकर रेड्डी, निखिल मंगवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहें ।

Exit mobile version