Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

India vs Sri Lanka : आज दूसरा टी-20 मैच, सीरीज जीतने उतरेगा भारत…

India vs Sri Lanka : आज दूसरा टी-20 मैच, सीरीज जीतने उतरेगा भारत, जानिए मौसम कैसा रहेगा…

श्रीलंका और भारत के बीच आज शाम के 7 बजे से तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला महाराष्ट्र के पुणे शहर में खेलाजा रहा है। वहीं इंडिया टीम पहला मैच जीत कर सीरीज में 1-0 से आगे है, और अगर भारत दूसरा मैच जीत लेता है तो यह उसकी श्रीलंका पर चौथी द्विपक्षीय सीरीज जीत हो जाएगी।  वहीं, टीम श्रीलंका मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी, मुंबई में खेले गए पहले मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए संजू सैमसन को टीम से बाहर किया गया है।

Arshdeep खेल सकते हैं मैच

टी-20 में पहले चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहने वाले अर्शदीप सिंह दूसरे मैच में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। अर्शदीप बीमार होने की वजह से पहला मैच नहीं खेल सके थे। अगर वे दूसरा मैच खेलने उतरे तो पहले टी-20 में डेब्यू करने वाले शिवम मावी या उमरान मलिक में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है।

भारत vs श्रीलंका के बीच अब तक एक से ज्यादा मैचों की 6 द्विपक्षीय सीरीज खेली गईं। 4 में भारत और एक में श्रीलंका को जीत मिली। 1 सीरीज ड्रॉ रही। श्रीलंका की टीम भारत को भारत में अब तक एक भी सीरीज नहीं हरा सकी है। ऐसे में एशिया कप चैंपियन श्रीलंका बचे हुए दोनों मैच जीतकर भारत में पहली टी-20 सीरीज जीत का रिकॉर्ड बना सकता है।

भारत : हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल/अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।

श्रीलंका : दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, भनुका राजपक्षे, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, लाहिरु कुमारा, दिलशान मदुशंका और महीश तीक्षणा।

Exit mobile version