Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शोभा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली के साथ हेमचंद नागेश की रिपोर्ट मैनपुर

गरियाबंद : गरियाबंद जिला मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शोभा में बड़े धूमधाम से 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने ध्वजारोहण कर सभी देशवासियों को 75 वा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सभी वीर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पण कर पूजा अर्चना किया गया एवं विद्यालय के सभी शिक्षक द्वारा राष्ट्रीय गान गाकर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजय नेताम ने कहा बारिश के इस मौसम में प्यारे बच्चों के साथ जिस उत्साह के साथ इस पावन बेला में सभी वीर शहीदों को नमन करता हूं। आज इन बच्चों को देख मैं भी बाल्यकाल की सुनहरी स्मृतियों में खो गया जब हाथों में तिरंगा लिए प्रभात फेरी में अपने देश के महापुरुषों का पुण्य स्मरण करते थे। यही विद्यालय यही स्थान और इन्हीं गुरुजनों ने मुझे वरदायी
छत्रछाया प्रदान की और आज लगातार 13 वर्षों से इन संस्थाओं में ध्वजारोहण का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है यह मेरा सौभाग्य है।

Exit mobile version