Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ


मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी_भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की जिला इकाई ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान करते हुए 09/09/2025 से आंदोलन की शुरुआत कर दी है। यूनियन के नेताओं का आरोप है कि सरकारी अधिकारी निर्धारित समय पर अपने कार्य नहीं कर रहे हैं और आवश्यक कार्रवाई में टालमटोल कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र के किसानों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला इकाई के अध्यक्ष कौशल देशमुख ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि “हमारी लड़ाई सड़क से लेकर अदालत तक जारी रहेगी।”

किसान यूनियन के विधिक सलाहकार अधिवक्ता महेंद्र कुमार साहू ने बताया कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों – कृषि उपसंचालक जवाहरलाल मंडावी और जिले की कलेक्टर तूलिका प्रजापति – के विरुद्ध विशेष जांच दल (SIT) के गठन की मांग उठाई गई है। इसके लिए हाईकोर्ट में आवेदन भी प्रस्तुत किया गया है।

Exit mobile version