Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दूध के दाम फिर बढे, दूध के दाम पर 10 रुपय की बढ़ोतरी

बढ़ती महंगाई में फिर बढ़े दूध के दाम, जानिए कितना बढ़ा दूध का रेट

भारत में बढ़ती महंगाई ने सबका जीना मुश्किल कर दिया है। आपको बता दे की आए दिन डीजल पेट्रोल की दामे बढ़ती रहती है। वस्तुओं का दाम बढ़ता जा रहा है। लेकिन कोई उपाय समझ नहीं आ रहा है। भारत सरकार ने हाल ही में दूध से जड़े सभी उपक्रमों में जीएसटी लगाई थी। जिसकी वजह से कई बड़े डेयरी उत्पाद अपने प्रोडक्ट के दामों में वृद्धि किए थे।

लोकल डेयरी फॉर्मों ने 2 अक्टूबर 2022 अब से दाम बढ़ा दिए हैं। जिसको लेकर आम जनता के मन में संतोष का भाव है। क्योंकि एक ही रेट में दूध बेंच कर महंगे रेट में अन्य उत्पाद खरीदना महंगा पड़ता था। यह मामला छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ का जहां दूध विक्रेता डेयरी के पुरानी खरीदी रेट से परेशान हो कर हड़ताल पर उतर आए थे। लेकिन अब मामला कंट्रोल में है। डेयरी संघ ने दूध के दामों में 10 रुपये का इजापा किया है। जिसके बाद में दूध जुड़े सभी उत्पादों के रेट में बढ़ोत्तरी की गई है।

पशुपालकों का कहना था कि जब देश में महंगाई बढ़ रही है तो फिर दूध का सालों वही रेट क्यूं? हमारा बहोत सारा काम दूध के बेचने से निकलता है। लेकिन महंगाई होने का कारण हम कोई भी काम सुचारु रुप से नहीं कर पाते हैं। समित का कहना का है कि हम पशुपालको की बात से पूरी तरह से सहमत हैं। डेयरी समिति की बात सुन कर पशुपालकों ने प्रस्तावित हड़ताल वापस ली है।

Exit mobile version